Gaya News : गया से चार ट्रेनों का परिचालन रद्द, दूसरे मार्ग से चली भभुआ-पटना इंटरसिटी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Feb 2025 9:41 PM

विज्ञापन

Gaya News : गया रेलवे स्टेशन स्थित चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर कामकाज तेजी से हो रहा है. इसके लिए 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस मेगा ब्लॉक देने के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे रूट से किया जा रहा है.

विज्ञापन

गया. गया रेलवे स्टेशन स्थित चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर कामकाज तेजी से हो रहा है. इसके लिए 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस मेगा ब्लॉक देने के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे रूट से किया जा रहा है. वहीं कुछ पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पटना जंक्शन से चाकंद रेलवे स्टेशन तक किया जा रहा है. चाकंद रेलवे स्टेशन से आने के बाद यात्रियों को अपने-अपने घर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर आने के बाद सभी जगहों के लिए ऑटो मिल जाता है, लेकिन पटना से चाकंद आने के बाद ऑटो की व्यवस्था नहीं है. इस कारण आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इन ट्रेनों को परिचालन रद्द रहा

गाड़ी संख्या 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन

गाड़ी संख्या 63290 डेहरी-गया पैसेंजर ट्रेनगाड़ी संख्या 03679 धनबाद-कोयंबटूर

गाड़ी संख्या 53213 पटना-गया पैसेंजर ट्रेन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन