विधान परिषद सभापति पहुंचे गया, शेरघाटी बार एसोसिएशन को हर संभव मदद का दिया भरोसा

अधिवक्ताओं से मिलते सभापति अवधेश नारायण सिंह
Gaya News: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह शनिवार को गया पहुंचे. जहां उन्होंने शेरघाटी कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि शेरघाटी बार एसोसिएशन के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
Gaya News: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह शनिवार को शेरघाटी कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. सभापति ने बार एसोसिएशन के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिया.
फूलमाला और पुष्पगुच्छ देकर अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
शेरघाटी कोर्ट परिसर पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने सभापति अवधेश नारायण सिंह का फूलमाला और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया. उनके आगमन से बार परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.
इमामगंज जाने के दौरान पहुंचे शेरघाटी, लोगों से की मुलाकात
इमामगंज जाने के दौरान सभापति शेरघाटी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि शेरघाटी बार एसोसिएशन के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बार भवन और न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.
अधिवक्ताओं ने बताया पुराना जुड़ाव
बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कहा कि सभापति का शेरघाटी बार से पुराना जुड़ाव रहा है. वे हमेशा यहां के लोगों और अधिवक्ताओं के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं, जिससे अधिवक्ताओं में उनके प्रति विशेष सम्मान है.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में बार अध्यक्ष अजीजुर्रहमान खान, सचिव सुधीर कुमार, शेखर सिंह, गया यादव, उपेंद्र प्रसाद, देवनंदन यादव, मुरारी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.
Also Read: दाउदनगर अनुमंडल हॉस्पिटल में डायलिसिस सेंटर की सौगात, किडनी मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










