गया न्यूज: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी वट सावित्री पूजा

Updated:
विज्ञापन

पूजा करती व्रती

Gaya News: बांकेबाजार प्रखंड के विभिन्न गांवों और मुहल्लों में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी गयी. सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी गयी तथा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा गया.

विज्ञापन

Gaya News(प्रमोद कुमार): गया के बांकेबाजार प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं मुहल्लों में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनायी गयी। सुबह से ही महिलाओं में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. महिलाओं ने नए वस्त्र पहनकर और पारंपरिक श्रृंगार कर वट वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने वट वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर अपने पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

सावित्री-सत्यवान कथा का हुआ श्रवण, अखंड सौभाग्य का लिया आशीर्वाद

पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा भी सुनी और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की. कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं.

ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ व्रत

ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत रखकर पूजा संपन्न की. पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं. पूरे प्रखंड में वट सावित्री पूजा को लेकर धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा.

Also Read: अरवल में सब्जी मंडी मामले में अदालत का आया फैसला, निजी जमीन पर निर्माण का आरोप

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन