अरवल में सब्जी मंडी मामले में अदालत का आया फैसला, निजी जमीन पर निर्माण का आरोप

Author Ragini Sharma|Edited by raginisharma
Updated:
विज्ञापन
land

निर्माण मंडी की तस्वीर

Bihar News: अरवल नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित सब्जी और मछली मंडी निर्माण कार्य पर मुंसिफ कोर्ट ने रोक लगा दी है. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य उनकी पुश्तैनी निजी जमीन पर कराया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: (निशिकांत) अरवल नगर परिषद की महत्वाकांक्षी सब्जी मंडी परियोजना फिलहाल कानूनी विवाद में फंस गई है. अरवल नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे सब्जी मंडी और मछली मंडी निर्माण कार्य पर अदालत ने रोक लगा दी है. यह कार्रवाई जमीन विवाद से जुड़े मामले में की गई है.

निजी जमीन पर निर्माण का आरोप

जानकारी के अनुसार, अरवल निवासी छोटन पासवान ने अरवल मुंसिफ कोर्ट में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि नगर परिषद उनकी निजी जमीन पर जबरन सब्जी मंडी और मछली मंडी का निर्माण करा रहा है. याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि संबंधित जमीन का राजस्व रसीद वर्ष 1934 से उनके पूर्वजों के नाम पर जारी है और उनका परिवार वर्षों से उस जमीन पर कब्जे के साथ जीविकोपार्जन करता आ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद बिना उचित प्रक्रिया अपनाए जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है.

अदालत ने प्रथम दृष्टया माना मामला गंभीर

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रथम दृष्टया इसे गंभीर माना. आदेश में कहा गया कि वादी पक्ष लंबे समय से अपने पूर्वजों के समय से जमीन पर दखल-कब्जा रखते हुए राजस्व का भुगतान करता रहा है. कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रतिवादी पक्ष द्वारा बिना समुचित जांच के सीमांकन कराकर भूमि पर कब्जा करने और वादी को बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्रथम दृष्टया न्यायिक हस्तक्षेप योग्य मामला प्रतीत होता है.

18 मई तक अतिक्रमण हटाने का आदेश

अरवल मुंसिफ कोर्ट ने निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है. अदालत ने इस संबंध में 18 मई तक आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. इस फैसले के बाद नगर परिषद की सब्जी मंडी परियोजना पर फिलहाल संकट के बादल मंडराने लगे हैं. वहीं मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा भी तेज हो गई है.

Also Read: बड़ी खेप बरामद: बक्सर में पुलिस की कार्रवाई , भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कार जब्त, तस्कर फरार

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन