Gaya News : करेंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

Updated at : 01 Mar 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : करेंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

Gaya News : टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्हड़िया मोड़ के समीप बिजली का काम कर रहे एक मजदूर की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी.

विज्ञापन

टिकारी. टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्हड़िया मोड़ के समीप बिजली का काम कर रहे एक मजदूर की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टिकारी में बिजली का कवर तार लगाने का काम किया जा रहा था. इसी क्रम में एक कर्मी बेल्हड़िया मोड़ के पास स्थित एक पोल पर चढ़ा था जहां करंट के झटके से पोल से नीचे गिर गया. घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए गया मगध मेडिकल भेज दिया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगहर गांव के रहने वाला बताया जाता है. परिजनों का कहना है कि संवेदक के माध्यम से मजदूर का काम कर रहा था. परिजन का यह भी कहना है कि घटना के बाद संवेदक द्वारा शव को घर पर भेज दिया गया जहां से परिजन पुनः शव टिकारी अस्पताल लेकर आ गये व मुआवजा की मांग कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक परिजन शव अनुमंडल अस्पताल के मुख्य द्वार पर रखे हुए थे तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन