Gaya News : महिला के थैले में ब्लेड मारकर उचक्कों ने गायब किया आभूषण
Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 24 Mar 2025 10:53 PM
Gaya News : थाना क्षेत्र के पलेहत गांव की रहने वाली पीड़िता सुनीता देवी ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की है
शेरघाटी. गोला बाजार में ज्वेलरी की दुकान से आभूषण खरीद कर लौट रही महिला के थैला में ब्लेड मारकर उचक्कों ने हजारों रुपये के सोने चांदी के आभूषण गायब कर दिया. घटना सोमवार के दोपहर की बताई जा रही है. थाना क्षेत्र के पलेहत गांव की रहने वाली पीड़िता सुनीता देवी ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की है. उसने पुलिस को बताया कि आभूषण दुकान से खरीदारी कर ई-रिक्शा से नयी बाजार की ओर आ रहे थे इसी दौरान किसी ने थैला में ब्लेड मारकर आभूषण गायब कर दिया. महिला ने कहा कि समझ में नहीं आया कब और किसने थैली में ब्लेड मार कर गहने गायब कर दिया. थाने में तैनात पदाधिकारी संतोष राम ने कहा कि एक महिला थैला में ब्लेड मारकर आभूषण गायब हो जाने की शिकायत लेकर पहुंची थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जांच के उपरांत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










