ePaper

Gaya News : खटकाचक मुहल्ले में घर व रिसॉर्ट में घुस कर अपराधियों ने की फायरिंग

Updated at : 14 Jan 2026 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : खटकाचक मुहल्ले में घर व रिसॉर्ट में घुस कर अपराधियों ने की फायरिंग

Gaya News : विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मुहल्ले में बुधवार को एक घर और एक रिसॉर्ट में घुस कर 30-35 अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

विज्ञापन

गया जी. विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मुहल्ले में बुधवार को एक घर और एक रिसॉर्ट में घुस कर 30-35 अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इससे खटकाचक मुहल्ले में अफरातफरी की स्थिति कायम हो गयी. वहीं, फायरिंग के बीच पथराव भी शुरू हो गया. अपराधियों का एक ग्रुप घर में घुस कर फायरिंग किया, तो दूसरा ग्रुप रिसॉर्ट में घुस कर फायरिंग की. करीब आठ राउंड फायरिंग होने की बात सामने आयी. हालांकि, घटना की जानकारी पाते ही डायल 112 की पुलिस, विष्णुपद थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे और कार्रवाई की. इधर, घटना की जानकारी पाते ही सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लिया और घटनास्थल पर सिटी डीएसपी सरोज कुमार शाह को कैंप करने का निर्देश देते हुए तुरंत एफआइआर व अपराधियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर छापेमारी करने की बात कही. सिटी एसपी ने कहा कि रात भर छापेमारी करें, सभी अपराधियों को गिरफ्तार करें.

घटनास्थल से बरामद किया खोखा

इधर, विष्णुपद थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि एक घर और जीएस रिसॉर्ट में फायरिंग व पथराव हुआ है. किसी को गोली नहीं लगी है. दोनों घटनास्थलों से खोखा बरामद किया गया है. चूंकि, दो स्थानों पर घटना हुई है. इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. यह मामला खटकाचक के रहनेवाले मनीष कुमार से जुड़ा है. रास्ते को लेकर विवाद है. इसकी छानबीन की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है. नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल पर पूरी रात पुलिस कैंप करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन