गांधी मैदान में मंच से सीएम सम्राट ने महिलाओं से कहा, आपका भाई यहां खड़ा है
Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Apr 2026 1:09 PM
महिलाओं के बीच सीएम सम्राट चौधरी
Women Reservation Bill: पटना में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई है. इस पदयात्रा में सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए. गांधी मैदान में सम्मेलन के दौरान मंच से सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, आपके लिए कोई भी असुरक्षा की स्थिति खड़ा करेगा तो पाताल से खींच लाऊंगा.
Women Reservation Bill: पटना में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई है. इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से महिलाएं पहुंचीं हैं. इसके साथ ही महिलाओं को आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का साथ भी मिला. गांधी मैदान में खुले मंच से सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, नरेंद्र मोदी की सरकार ने आपके लिए कानून बनाया है और आपको न्याय भी यह सरकार देगी.
महिलाओं का किया पूरा सपोर्ट
महिलाओं का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एक-एक महिलाओं को बता देना चाहता हूं कि आपका भाई सम्राट चौधरी यहां खड़ा है. आपके लिए कोई भी असुरक्षा की स्थिति खड़ा करेगा तो पाताल से खींच लाऊंगा, उसको छोड़ नहीं सकता. इस तरह से सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में मौजूद महिलाओं का पूरा सपोर्ट किया.
राजद-कांग्रेस पर बोला हमला
साथ ही उन्होंने कांग्रेस-राजद पर बोला हमला. सीएम सम्राट ने कहा, राहुल गांधी चाहते हैं कि सिर्फ उनकी बहन प्रियंका गांधी सांसद बनकर सदन में जाएं, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव चाहते हैं कि सिर्फ उनकी पत्नी सांसद बनकर जाएं, डीएम के नेता स्टालिन चाहते हैं कि सिर्फ उनकी बहन सांसद बनकर जाएं. लेकिन मोदी जी चाहते हैं कि इस देश की 272 बहनें लोकसभा में पहुंचे. किसी ने नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने का काम किया है तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार ही है.
बिहार में व्यवस्थाओं की तारीफ की
सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार में जीविका समूह की बहनों को आगे बढ़ाया गया है. 1 करोड़ 81 लाख बहनों को अभी तक मुख्यधारा में लाया गया. पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है. आपके आंदोलन में हमलोग मजबूती से खड़े हैं. जन आक्रोश को ज्वाला बनाकर रखिए. यह ज्वाला तब तक बनाए रखिए जब तक आपको विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल नहीं जाता है.
Also Read: पटना में जंजीर बांधकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, गुस्से में बोलीं- अपना अधिकार लेकर रहेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










