पटना में जंजीर बांधकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, गुस्से में बोलीं- अपना अधिकार लेकर रहेंगे

Updated:
विज्ञापन
जंजीर में बंधी महिला

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है. पटना की सड़क पर महिलाएं राजद-कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते हुए उतरीं. इस दौरान एक महिला जंजीर बांधी हुई दिखी. उनका कहना था कि वे अपना अधिकार और सम्मान लेकर ही रहेंगी.

विज्ञापन

Women Reservation Bill: ‘हम भारत की नारी हैं, राजद-कांग्रेस पर भारी हैं’, यह पोस्टर लेकर आज पटना की सड़क पर महिलाएं उतरीं हैं. गांधी मैदान में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है. जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई है, जिसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से महिलाएं पहुंच रही हैं. इस दौरान एक महिला खुद को जंजीर में बांधी हुई दिखी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जंजीर बांधकर पहुंची महिला ने क्या कहा?

पदयात्रा के दौरान जंजीर बांधकर पहुंची महिला ने कहा, हमारे अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है. हम आज जंजीर बांधकर यह बताना चाहते हैं कि हम अपना अधिकार और सम्मान लेकर रहेंगे. 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना ही होगा. अगर विपक्ष नहीं मानता है तो यह आक्रोश और भी बढ़ेगा. इस दौरान वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने कहा, विपक्ष चाहता है कि नारी शक्ति जंजीर में बंध जाए. लेकिन हम 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगे.

मंत्री श्रेयसी सिंह ने क्या कहा?

आज की जन आक्रोश महिला पदयात्रा में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी पहुंचीं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, जब सदन में महिलाओं के सम्मान की बात आती है, तो विपक्ष के नेता इसे दबाने का काम करते हैं और मेज थपथपाकर जश्न मनाते हैं. उन्होंने तर्क दिया कि रिसर्च भी मानती है कि महिला नेतृत्व में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी ढांचों में सुधार होता है, फिर भी इंडिया गठबंधन महिलाओं को चारदीवारी से बाहर राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने से हिचकता है.

गांधी मैदान के आस-पास ट्रैफिक व्यवस्था बदला

पटना के गांधी मैदान आस-पास पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया था. ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने लोगों से ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने की अपील की. इसके तहत गांधी मैदान की चारों तरफ ऑटो और ई-रिक्शा के चलने पर रोक लगा दी गई है.

दानापुर से राजापुर पुल के रास्ते आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन से वापस दानापुर की ओर मोड़ दिया जा रहा है. अशोक राजपथ से गायघाट की ओर से आने वाली गाड़ियां कृष्णा घाट के पास कुनकुन सिंह लेन से आगे की ओर जा सकेंगी. एक्जीबिशन रोड में भट्टाचार्या चौराहे से गांधी मैदान ऑटो और ई-रिक्शा को नहीं जाने दिया जा रहा. एसपी वर्मा रोड से आने वाली गाड़ियां स्वामीनंदन तिराहा तक ही आ सकेंगे और वहां से बाटा मोड़ होते हुए लौटा दिया जा रहा.

Also Read: अनंत सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी समेत ये नेता पहुंचे 1 अणे मार्ग, बैठक से पहले नेताओं ने क्या कहा?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन