पटना जू में इस साल शुरू होंगे दो फूड कियोस्क, नॉन वेज पर रहेगी रोक, गेट के पास ही मिलेगा गर्मा गरम खाना

Updated:
विज्ञापन

पटना जू फाइल फोटो

Patna Zoo Food Kiosk : पटना जू आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है. इस वर्ष के अंत तक जू परिसर में दो फूड कियोस्क शुरू होने की संभावना है. यहाँ दर्शकों को स्नैक्स और रेडीमेड पैकेज्ड फूड आइटम के साथ पकाया हुआ खाना भी उपलब्ध कराया जायेगा. कियोस्क में केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा.

विज्ञापन

Patna Zoo Food Kiosk : पटना जू आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है. इस वर्ष के अंत तक जू परिसर में दो फूड कियोस्क शुरू होने की संभावना है. यहां दर्शकों को स्नैक्स और रेडीमेड पैकेज्ड फूड आइटम के साथ पकाया हुआ खाना भी उपलब्ध कराया जायेगा. इससे जू घूमने आने वाले लोगों को ब्रेकफास्ट और लंच के लिए खाने-पीने की सुविधा मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गेट नंबर एक और दो के पास खुलेंगे कियोस्क

पटना जू में दोनों फूड कियोस्क अलग-अलग प्रवेश द्वारों के पास बनाये जायेंगे. पहला कियोस्क गेट नंबर एक के पास और दूसरा गेट नंबर दो के पास खोला जायेगा. इससे जू के अंदर घूमने वाले दर्शकों को खाने के लिए झील के पास स्थित रेस्टोरेंट तक जाने की जरूरत नहीं होगी.

अगले महीने तक पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया

दोनों फूड कियोस्क के लिए टेंडर की प्रक्रिया अगले माह तक पूरी होने की संभावना है. इसके बाद चयनित वेंडर को कार्य आवंटित किया जायेगा. वेंडर को कियोस्क की स्थापना के लिए करीब एक महीने का समय दिया जायेगा. इसके बाद दिसंबर तक दोनों कियोस्क शुरू किये जाने की संभावना है.

अभी केवल मयूर रेस्टोरेंट की सुविधा

फिलहाल पटना जू में दर्शकों के लिए मुख्य रूप से झील के पास मयूर रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है. झील के सामने बने रेस्टोरेंट के लॉन में बैठकर लोग खाने-पीने की चीजों का आनंद लेते हैं. हालांकि, जू के इस हिस्से तक नहीं जाने वाले दर्शकों को खाने-पीने के लिए सीमित विकल्प मिलते हैं.

घूमने के दौरान नहीं होगी खाने की परेशानी

गेट के पास फूड कियोस्क शुरू होने से दर्शकों को जू घूमने के दौरान आसानी से खाने-पीने की चीजें मिल सकेंगी. खासकर परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी. स्नैक्स और पैकेज्ड फूड के अलावा पकाया हुआ खाना मिलने से ब्रेकफास्ट और लंच की जरूरत भी पूरी हो सकेगी.

कियोस्क में सिर्फ शाकाहारी खाना मिलेगा

पटना जू के फूड कियोस्क में केवल शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. मांस, मछली, चिकेन और अंडा समेत अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थों पर पूरी तरह रोक रहेगी. जू प्रबंधन की व्यवस्था के अनुसार कियोस्क में खाना इंडक्शन चूल्हे पर ही तैयार किया जायेगा.

Also Read : ऊपर ट्रेन, नीचे पुनपुन का रौद्र रूप, पटना में बाढ़ का कहर, 500 घरों में घुसा पानी, हजारों आबादी प्रभावित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन