नोवामुंडी में तेज रफ्तार का कहर, दंपती और मासूम घायल

नोवामुंडी में तेज रफ्तार का कहर सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Noamundi News: नोवामुंडी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट
Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के जामपानी पाराबुरु घाटी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल सड़क पर तड़पते रहे.
स्थानीय मुखिया ने की मदद
इसी बीच इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय मुखिया हीरा मोहन पूर्ति ‘देवदूत’ बनकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिना एक पल गंवाए टीएसएफ के माध्यम से एंबुलेंस बुलवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को तुरंत उठाकर टिस्को अस्पताल, नोवामुंडी भिजवाया, जहां उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है.
घायलों की पहचान
घायलों की पहचान रेनसो मुंडा (28), लक्ष्मी मुंडा (25) और उनके 5 साल के बेटे रेंसु मुंडा के रूप में हुई है. सभी ओडिशा के क्योंझर जिला अंतर्गत बड़बिल थाना क्षेत्र के बड़ा जामदा कारा केंद्र के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे में रेनसो मुंडा को पैर, हाथ के दाहिने हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं. लक्ष्मी मुंडा का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी है, आंखों के ऊपर फट गया है और पैर में भी चोट है. वहीं मासूम बच्चे के सिर और हाथ में चोटें आई हैं. परिजनों के अनुसार, वे चंपुआ स्थित स्कूल में अपनी बेटी सविता मुंडा से मिलकर लौट रहे थे, तभी जामपानी पाराबुरु घाटी में यह हादसा हुआ.
समाज सेवा में हमेशा आगे रहते हैं मुखिया
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुखिया हीरा मोहन पूर्ति हमेशा समाज सेवा में आगे रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक भटकी हुई वृद्ध महिला को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया था. यही नहीं, शनिवार देर शाम भी एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो घायलों को अस्पताल पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही थी.
बढ़ती दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: साहिबगंज: तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकान जल कर राख
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










