बीयर के साथ युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

बीयर के साथ युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
संवाददाता, गया जी. आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने रविवार को 20 लीटर बीयर व विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान आंती थाना क्षेत्र के फतेहपुर के रहने वाले परवीन कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गया जंक्शन पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान ऑफिसर रेस्ट हाउस गेट के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एक पिट्ठू बैग व एक झोला लेकर खड़ा था. वह पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. युवक के पास 40 पीस बीयर कुल 20 लीटर बरामद हुई. युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




