गया जी में मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें हुईं जलमग्न, सड़क पर डूबी बाइक और साइकिल सवार गिरे
सड़क पर जलभराव में गिरा पड़ा साइकिल सवार | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji Rain Waterlogging : गया जी में मूसलाधार बारिश ने निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया है, जिससे सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है. यातायात बाधित हुआ है और स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है.
Gaya Ji Rain Waterlogging : इन दिनों गया जी में लगभग हर दिन थोड़ी-बहुत बारिश हो जा रही है. सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक से बारिश शुरू हो गयी. बारिश भी मूसलाधार हुई, जिससे शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया.
सड़कों पर जलभराव और राहगीरों की परेशानी
शहर की कई सड़कों जैसे रामसागर रोड, शहीद रोड, नवागढ़ी खानकाह रोड सहित अन्य सड़कों के अलावा केदारनाथ मार्केट, केपी रोड, नगर निगम कार्यालय के पास तालाब सा सीन देखने को मिला.
रामसागर रोड में जलभराव हो जाने की वजह से बाइक आधी से अधिक पानी के अंदर दिखायी दे रही थी. वह चल नहीं पा रहा था. साइकिल सवार भी पानी में डूब गया. आवाजाही में काफी परेशानी हुई.
बाजार और फुटपाथी दुकानदारों पर असर
इधर फुटपाथी दुकानदारों को भी काफी परेशानी हुई. केदारनाथ मार्केट व केपी रोड स्थित सब्जी-फल मंडी इतनी कीचड़युक्त हो गयी कि पैदल चलना भी दूभर होने लगा. खरीदार उधर जाने से परहेज करने लगे. इस कारण सब्जी व फल विक्रेताओं की बिक्री प्रभावित हुई.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
किसानों के लिए राहत और मौसम का पूर्वानुमान
उधर बारिश से ग्रामीण इलाके के किसान काफी खुश हैं. इन दिनों धान की रोपनी का काम तेजी से हो रहा है. ऐसे में खेतों को पानी की जरूरत है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अभी छिटपुट बारिश के आसार हैं. दोपहर बाद हुई बारिश से जहां सड़कें जलमग्न हो गयीं, वहीं इससे गर्मी से राहत भी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










