ePaper

विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ होगी प्राथमिकी

Updated at : 25 May 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ होगी प्राथमिकी

वजीरगंज में छात्र की माैत के मामले में स्कूल की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी

विज्ञापन

वजीरगंज में छात्र की माैत के मामले में स्कूल की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी डीपीओ ने बीइओ को दिया प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश संवाददाता, गया वजीरगंज के इंदिरा गांधी बेसिक स्कूल में छात्र मिहिर कुमार की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने विद्यालय की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी है. इसके लिए डीएम के आदेश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान को जांच रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था. डीएम को सौंपी गयी रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल का संचालन प्रावधान प्रतिकूल तरीके से करने व विद्यालय का संचालन भी आवासीय रूप से किया जा रहा था. कोई भी वार्डेन नहीं था. इस संबंध में डीपीओ ने प्रावधान प्रतिकूल विद्यालय संचालन को लेकर संबंधित विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए वजीरगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है. इ संबंधन आवेदन को अस्वीकृत किया जाये. पूर्व में स्कूल को मिले इ संबंधन का तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी इसके लिए प्रयास नहीं किया गया था. लेकिन, इस घटना के बाद 16 मई को आनन-फानन में इ संबंधन के लिए आवेदन विभाग को दिया गया था. जांच में इसे विद्यालय प्रबंधन की गलत मंशा बतायी है. वहीं संबंधित मृत छात्र के विक्षिप्त होने की बात रिपोर्ट में गलत बतायी गयी है. जांच दल को स्कूल परिसर में कोई भी छात्र नहीं मिला है. बताया गया कि स्कूल में ग्रीष्मावकाश के कारण बच्चे नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन