चार युवतियों समेत आठ गिरफ्तार

दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा
दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा मुख्य संवाददाता, गया रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटलों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का खुलासा कोतवाली थाने की पुलिस ने सोमवार को किया है. दो होटलों से चार युवतियों के साथ चार युवकों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. साथ ही दोनों होटलों के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी एएसपी पारसनाथ साहू व कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार झा कर रहे थे. कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों व युवतियों के होटल में ठहरे जाने से संबंधित रजिस्टर में कोई इंट्री नहीं थी. इस मामले में दारोगा के बयान पर अनैतिक देह व्यापार से संबंधित केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




