गया पहुंचे पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार, विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करते मंत्री शैलेंद्र कुमार

Gaya News: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को गया जी स्थित विष्णुपद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की.

विज्ञापन

Gaya News: (संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट) बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को गया जी स्थित विष्णुपद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की. इस दौरान टेकरी विधानसभा से प्रत्याशी रहे कमलेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे. मंदिर परिसर में मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा के बाद विकास कार्यों पर हुई चर्चा

पूजा-अर्चना के बाद मंत्री शैलेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

रविवार रात गया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार का आगमन रविवार की रात गया शहर में हुआ. शहर के एपी कॉलोनी में लोजपा के वरीय नेता कमलेश कुमार, कोंच प्रखंड प्रमुख मणि देवी और वरीय फिजिशियन डॉ. नीरज कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

लोजपा नेता ने कहा, मंत्री का सान्निध्य प्रेरणादायक

बीते दिन लोजपा नेता कमलेश कुमार ने बताया कि मंत्री शैलेंद्र कुमार सोमवार को विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद विभागीय बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि मंत्री का पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ भव्य अभिनंदन किया गया तथा विष्णु चरण अर्पित कर उनका स्वागत करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी व्यक्तित्व का सान्निध्य मिलना गर्व और प्रेरणा की बात है. मंत्री के सरल स्वभाव और स्नेहपूर्ण व्यवहार ने सभी को प्रभावित किया.

Also Read: Breaking: गया में पूर्व सांसद के घर पर ड्रग विभाग छापेमारी, भारी मात्रा में नकली दवाई बरामद, इलाके में दहशत…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन