सीयूएसबी के छात्रों ने संबोधि रिट्रीट का किया भ्रमण
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 04 May 2025 7:07 PM
सीयूएसबी के लाइफ साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में बीएससी बीएड के आठवें सेमेस्टर के छात्रों ने संबोधि रिट्रीट का शैक्षणिक भ्रमण किया.
गया. सीयूएसबी के लाइफ साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में बीएससी बीएड के आठवें सेमेस्टर के छात्रों ने संबोधि रिट्रीट का शैक्षणिक भ्रमण किया. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण बीएससी बीएड के प्लांट बायोटेक्नोलॉजी पेपर के प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत आयोजित किया गया. रामलिंगस्वामी फेलो डॉ संजय कुमार के साथ विद्यार्थियों ने संबोधि रिट्रीट के सीएमडी विनय तिवारी की देखरेख में विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया. डॉ संजय ने निदेशक विनय तिवारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह इंटरैक्टिव अनुसंधान संबंधी शैक्षणिक भ्रमण था. सीयूएसबी की टीम के छात्र विनय तिवारी के करियर की सफलता की कहानी और उनके अभिनव शोध तथा दवा डिजाइनिंग के विचार दृष्टिकोण से रूबरू हुए. विद्यार्थियों ने दवा डिजाइनिंग की विभिन्न इकाइयों का दौरा किया जिनमें आणविक जीव विज्ञान, पशु घर, फार्माकोलॉजी, जैव सूचना विज्ञान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










