ePaper

सड़क दुर्घटना में साला व बहनोई की मौत

Updated at : 06 May 2024 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में साला व बहनोई की मौत

सड़क दुर्घटना में साला व बहनोई की मौत

विज्ञापन

अतरी. मानपुर-टेउसा सड़क पर टेउसा पेट्रोल पंप के निकट मिसिर बिगहा गांव के प्रवेश मांझी व उसके साले की मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में मौत हो गयी. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर टेउसा बाजार से कुछ सामान खरीदारी कर पुनः अपने घर वापस लौट रहे थे. अचानक बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और बिजली के पोल से जोरदार टक्कर हो गयी. मौके पर ही प्रवेश मांझी व उसके साले बथानी थाना क्षेत्र के होरीडीह गांव निवासी (21वर्ष) की मौत हो गयी. साथ ही तीसरा सवार मिसिर बिगहा गांव का कैलू मांझी को मामूली चोटें आयी हैं. दोनों को आनन-फानन में लोग मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया ले गये. लेकिन, वे बचा नहीं सके. मृतक प्रवेश मांझी अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये. वहीं मृतक का साला अपनी बहन के घर लोगों से मिलने आया था. इसकी भी मौके पर मौत हो गयी. घर में रो-रोकर हाल बुरा है. अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. लेकिन, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन