यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिहार के इस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट, देखिए लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: गया रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई अहम ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं. जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. पैसेंजर्स को समय पर सही जानकारी न मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार के गया रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं. जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यात्रियों की आगे की यात्राएं प्रभावित हो रही हैं. स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

यात्रियों का कहना है कि कई ट्रेनों के निर्धारित समय पर न आने से उन्हें प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. सबसे बड़ी परेशानी यह है कि ट्रेनों के सही समय की जानकारी समय पर नहीं दी जाती. जिससे यात्रियों की दिक्कत और बढ़ जाती है. कई यात्री खाने-पीने और बैठने की व्यवस्था को लेकर भी नाराज दिखे. लंबा इंतजार होने के बावजूद स्टेशन पर सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही हैं.

यात्रियों की ये है मांग

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों के समय पालन को लेकर ठोस कदम उठाने और सूचना व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर सही जानकारी पहले से मिल जाए तो वे अपनी यात्रा की प्लानिंग सही तरीके से कर लेंगे.

गया स्टेशन से गुजरने वाली लेट ट्रेनों की सूची

  • अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस- 1 घंटा 30 मिनट लेट
  • दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस- 32 मिनट लेट
  • गया-हावड़ा एक्सप्रेस- 1 घंटा 6 मिनट लेट
  • गोड्डा-दोराई एक्सप्रेस- 8 मिनट लेट
  • पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस- 2 घंटे 47 मिनट लेट
  • आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस- 4 घंटे 40 मिनट लेट
  • पूरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 40 मिनट लेट
  • रांची एक्सप्रेस- 43 मिनट लेट
  • आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 5 घंटे 40 मिनट लेट

लगातार हो रही ट्रेन देरी से गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन जल्द ही इस समस्या पर ध्यान देगा और ट्रेनों के संचालन में सुधार करेगा, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके.

Also Read: Lalu Family: लालू के नाती भारत में नहीं इस देश में लेंगे मिलिट्री की ट्रेनिंग, जानिए दो साल में क्या-क्या सिखाया जाता है

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन