बाराचट्टी के युवक की छत्तीसगढ़ में करेंट लगने से मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 6:58 PM

विज्ञापन

बाराचट्टी प्रखंड के बाराडीह गांव के एक युवक की मौत छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में हो गयी. मौत का कारण बिजली का करेंट लगना बताया जाता है.

विज्ञापन

बाराचट्टी. बाराचट्टी प्रखंड के बाराडीह गांव के एक युवक की मौत छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में हो गयी. मौत का कारण बिजली का करेंट लगना बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, बाराडीह गांव के जयराम प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार रायपुर छत्तीसगढ़ में शिव एग्रो सीड कंपनी में काम करते थे. रविवार की रात परिजनों को सूचना मिली कि उसे बिजली का करेंट लग गया है और अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी मौत थोड़ी देर में हो गयी. मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है. इस संबंध में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार आर्य ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि कंपनी ने सूचना दी कि बिजली करेंट लगने से मौत हुई है. शव आने के बाद दाह-संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन