Gaya News : जिले में 3077 विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र

Gaya News : गया में जिला पर्षद सभागार में मगध प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया.
गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ””संवाद”” में शनिवार को 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इसके अंतर्गत 55 हजार 845 प्रारंभिक शिक्षक, 2532 माध्यमिक शिक्षक तथा 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने नीलम कुमारी, रुस्तम अली, नीलू राय, अच्युत कुमार, दीपक कुमार तिवारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर गया में जिला पर्षद सभागार में मगध प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. इस अवसर पर एमएलसी कुमुद वर्मा, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, उप विकास आयुक्त द्वारा विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. शिक्षकों को विभागीय निर्देशानुसार एक से सात मार्च तक संबंधित विद्यालयों में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे. संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में योगदान कर चुके विशिष्ट शिक्षकों का टेक्निकल ज्वाइंनिंग कार्यालय में उपस्थित होकर सुनिश्चित करायेंगे.
सबसे अधिक कोंच में 190 विशिष्ट शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
गया में 3077 विशिष्ट शिक्षिकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. टनकुप्पा में 151, कोच में 190, इमामगंज में 94, परैया में 85, गुरारू 152, मानपुर 186, नगर प्रखंड/नगर निगम गया 166, वजीरगंज 129, शेरघाटी 96, फतेहपुर 171, नीमचक बथानी 58, बाराचट्टी 81, बेला 163, डुमरिया 119, खिजरसराय 86, आमस 44, बोधगया 147, मोहनपुर 104, गुरुआ 198, डोभी 140, बांकेबाजार 189, टिकारी 164, अतरी 78, मोहड़ा में 86 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति वितरण किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




