अमेरिकी नागरिक ने बापू के प्रिय भजन की दी प्रस्तुति दी

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 30 Mar 2025 9:08 PM

विज्ञापन

किलकारी में अमेरिका के मूल निवासी ब्रायन टेकर बच्चों के बीच गिटार बजाकर बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया.

विज्ञापन

गया. किलकारी में अमेरिका के मूल निवासी ब्रायन टेकर बच्चों के बीच गिटार बजाकर बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया. कई अमेरिकन गीतों को गाकर उन्होंने बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया. बच्चों का उत्साह देखकर ब्रायन भी झूमने लगे. बताया गया कि ब्रायन टेकर मूल रूप से विपश्यना के प्रशिक्षक हैं. विगत तीन दशकों में कई बार गया आकर उन्होंने यहां के लोगों को इसका प्रशिक्षण दिया है. बाल भवन के बच्चों ने ब्रायन टेकर से कई तरह के सवाल भी किये. बच्चों ने पूछा कि जैसे हमारे यहां लोग गायन की शैली है क्या आपके यहां भी इस तरह की गायन शैली है. ब्रायन किलकारी के विभिन्न विद्या के कमरों में जाकर बच्चों की कलाकृतियों को देखा. विशेष रूप से संगीत कक्षा में जाकर वहां के संगीत गायन को सुनकर बहुत ही रोमांचक दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन