ePaper

गया निवासी सिपाही की सीवान में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Updated at : 14 Jun 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
गया निवासी सिपाही की सीवान में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में शनिवार की दोपहर एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

विज्ञापन

सीवान/गया. सीवान जिले के

मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में शनिवार की दोपहर एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृत सिपाही की पहचान गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुक्यासी गांव निवासी 57 वर्षीय युगल पासवान के रूप में हुई है. मामले की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिपाही की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. देर शाम शव को गया भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन