शेरघाटी से अगवा कर चतरा में गला रेता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

कहुआ आहर से िकसान का शव बरामद पटवन के लिए जाने के दौरान हुआ अपहरण जमीन विवाद हो सकता है कारण, गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित घुज्जी गांव के टोला बौली निवासी मुन्नी साव नामक एक किसान की अपराधियों ने झारखंड […]
विज्ञापन
कहुआ आहर से िकसान का शव बरामद
पटवन के लिए जाने के दौरान हुआ अपहरण
जमीन विवाद हो सकता है कारण, गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
शेरघाटी : गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित घुज्जी गांव के टोला बौली निवासी मुन्नी साव नामक एक किसान की अपराधियों ने झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज में हत्या कर दी.
रविवार की देर रात मूंग की फसलों का पटवन करने के लिए निकले मुन्नी साव का अपहरण कर लिया गया और धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने के बाद शव को हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव स्थित कहुआ आहर में फेंक दिया. परिजनों की मानें, तो इस घटना के पीछे जमीन विवाद है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी व हंटरगंज की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेजा गया.
भोला साव ने बताया कि उनके पापा रविवार की देर रात मूंग की फसलों का पटवन करने घर से निकले. इस दौरान अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया और धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि गांव के ओमप्रकाश राय के साथ कई साल से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश के कहने पर ही गांव के भगवान पासवान, अमेरिक पासवान, जेठन पासवान व राजेश पासवान ने उनके पिता की हत्या की है. इस संबंध में शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना को लेकर हंटरगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. शीघ्र ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
मुन्नी साव के बेटे भोला साव ने बताया कि आठ माह पहले उक्त लोगों ने उन्हें आहर में डुबो कर उनकी हत्या की कोशिश की थी. हालांकि, ग्रामीणों के हो-हल्ला के बाद उनकी जान बची थी.
इसकी शिकायत शेरघाटी थाने में की गयी थी. लेकिन, उलटे पुलिस ने दबंगों के दबाव में आकर उनके पिता को हवालात में बंद कर दिया था. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपितों का हौसला और बढ़ गया. गांव के लोगों ने बताया कि अगर पुलिस ने उस समय घटना की प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की होती, तो शायद आज यह घटना नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










