ब्लॉक का कर्मचारी बता महिला ने ठगे दो लाख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

कन्या विवाह योजना की रािश बैंक में आने का बनाया बहाना प्राथमिकी दर्ज, दोषी को तलाशने में जुटी पुलिस बैंक से ही जेवर लेकर फरार हो गयी ठग अतरीं : अतरी के टेटुआ बिगहा गांव के रामजी प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी, बेटी गुड़िया कुमारी व भाई प्रमोद कुमार की पत्नी की जेवर एक महिला […]
विज्ञापन
कन्या विवाह योजना की रािश बैंक में आने का बनाया बहाना
प्राथमिकी दर्ज, दोषी को तलाशने में जुटी पुलिस
बैंक से ही जेवर लेकर फरार हो गयी ठग
अतरीं : अतरी के टेटुआ बिगहा गांव के रामजी प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी, बेटी गुड़िया कुमारी व भाई प्रमोद कुमार की पत्नी की जेवर एक महिला ठग कन्या विवाह योजना के तहत बैंक से रुपये निकालने के नाम पर लेकर फरार हो गयी. संबंधित मामले में पीड़िता ने दो लाख रुपये के जेवरात व कपड़े ठगे जाने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. अतरी थाने में की गयी शिकायत में सावित्री देवी का कहना है कि एक महिला सोमवार को उसके घर में आयी थी.
उसने खुद को ब्लॉक कर्मचारी बताया था. उस महिला ने बताया था कि उसकी बेटी का कन्या विवाह योजना के तहत बैंक में रुपया आया है. रुपया निकालने के लिए बैंक जाना होगा. साथ ही शादी के कपड़े व जेवर भी लेकर जाना होगा. शादी के कपड़े व जेवर का बैंक वाले फोटो करेंगे. उसके बाद फाॅर्म भरा जायेगा. फाॅर्म जमा करते ही बैंक वाले हाथों हाथ रुपये दे देंगे. यही नहीं उस महिला ठग ने यह भी कहा था कि किसी और महिला का जेवर व कपड़े हों तो उसे भी साथ लेते आइयेगा. ज्यादा रुपये मिल सकते हैं. उस महिला ने यह भी कहा था कि इस काम को करवाने के एवज में यदि मर्जी हुई तो 1000 रुपये दे दीजिएगा. उसकी इन बातों में आकर सावित्री देवी अपना व अपनी बेटी गुड़िया कुमारी व भाई प्रमोद कुमार की पत्नी का जेवर लेकर उस महिला के साथ पीएनबी अतरी पहुंच गयी.
सावित्री देवी का कहना है कि उस महिला ठग ने उसे पीएनबी में व उसकी बेटी को एसबीआइ शाखा के अंदर बिठाया. साथ ही उसने सावित्री देवी से सारे जेवरात व कपड़े फोटो खिंचवाने के नाम पर अपने कब्जे में ले लिए व मौका मिलते ही वहां से फरार हो गयी. काफी देर तक मां-बेटी ने उस महिला का इंतजार किया पर वह महिला लौट कर वापस नहीं आयी, तो सावित्री देवी को एहसास हुआ कि वह तो ठगी की शिकार हो चुकी है. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है व साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










