ज्यादातर घरों से नाली का निकास नहीं

Published at :07 May 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
ज्यादातर घरों से नाली का निकास नहीं

बोधगया : नगर पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चहलकदमी के साथ ही वार्ड संख्या छह के राजापुर गांव के लोगों की समस्याएं भी सामने आने लगी हैं. शनिवार को प्रभात खबर द्वारा आयोजित चुनावी चौपाल के दौरान लोगों ने कहा कि राजापुर के ज्यादातर घरों से निकलनेवाली नाली मुख्य नाले से नहीं जुड़ी है. […]

विज्ञापन

बोधगया : नगर पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चहलकदमी के साथ ही वार्ड संख्या छह के राजापुर गांव के लोगों की समस्याएं भी सामने आने लगी हैं. शनिवार को प्रभात खबर द्वारा आयोजित चुनावी चौपाल के दौरान लोगों ने कहा कि राजापुर के ज्यादातर घरों से निकलनेवाली नाली मुख्य नाले से नहीं जुड़ी है. ज्यादातर घर के पास ही पानी का सोखता बनाया गया है, जहां नालियों का पानी अंदर चला जाता है. हालांकि, इस कारण पानी भी प्रदूषित हो रहा हैं

व हैंडपंपों से दूषित पानी निकलने की प्रबल संभावना है. लोगों को इस बात का भी इंतजार है कि बोधगया के विभिन्न मुहल्लों में सीवरेज के लिए बिछायी गयी पाइपलाइन कब शुरू होगी. सीवरेज प्लांट शुरू होने के बाद नालियों के पानी को उसके साथ जोड़ने की तैयारी है. चौपाल के दौरान कई लोगों ने यह भी कहा कि मुहल्ले में नालियों की सफाई व सड़कों पर कभी-कभार ही झाड़ू लगाया जाता है. उधर, वार्ड पांच के क्षेत्र में भी गलियों की खराब स्थिति को लेकर लोगों ने अपनी व्यथा सुनायी.

मौनिया गांव के अनुसूचित जाति टोले में ब्रिक्स सोलिंग तक नहीं करायी गयी है. पइन के कछार पर बसे लोगों के घरों के आसपास जलजमाव रहता है. इसके कारण मच्छरों का पनपना व बीमारी फैलने की संभावना है. चौपाल के दौरान वार्ड छह के भट्ट बिगहा दलित टोले में आवास सहित गली-नाली की समस्या बतायी गयी. चौपाल कार्यक्रम में युगल किशोर सिंह, रामवली प्रसाद यादव, लल्लू सिंह, अरविंद सिंह, संजय कुमार चंद्रवंशी, संदीप मांझी, मनोरंजन प्रसाद समदर्शी, विकास कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार उर्फ बिगु, सोनू कुमार व अन्य शामिल हुए.

पिछले तीन टर्म से वार्ड 12 से बतौर पार्षद के रूप में काम कर रहा हूं. वार्ड क्षेत्र की सभी गलियों को दुरुस्त करा दिया गया है. सभी नालियां चकाचक हैं. अधिकतर घरों में शौचालय बनाये गये हैं. गरीबों के लिए लागू सभी योजनाएं यथा लाल कार्ड, राशन कार्ड आदि से कोई भी वंचित नहीं है. नगर पंचायत द्वारा आवंटित फंड के अतिरिक्त सांसद व विधायक फंड से भी अपने वार्ड क्षेत्र में कार्य कराया है. अब वार्ड पांच का उम्मीदवार बना हूं. प्रचार के दौरान वार्ड की स्थिति देख कर दु:ख हो रहा है. जनता ने मौका दिया, तो वार्ड की सूरत बदल दूंगा.
रामसेवक सिंह, प्रत्याशी वार्ड पांच
महादलित टोले पर किसी भी पार्षद ने ध्यान नहीं दिया. पानी, सड़क, आवास व शौचालय की सुविधा से महादलित परिवारों को वंचित रखा गया है. 200 परिवारों में से मात्र तीन-चार परिवारों को ही इंदिरा आवास मुहैया कराया गया है. नाली व शौचालय के निर्माण में बिचौलियों की चांदी है. इसके कारण निर्माण के कुछ ही दिनों बाद नाली व शौचालय बेकार होते जा रहे हैं. भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जनता अगर मौका देगी, तब वार्ड क्षेत्र में समुचित विकास करने का वादा करता हूं.
राकेश कुमार उर्फ पप्पू, प्रत्याशी वार्ड छह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन