साथ बरात आये भाई की खंती से मार ले ली जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित चचेरे भाई ने स्वीकारा अपराध, कहा कोई अफसोस नहीं फतेहपुर : गया जिले के फतेहपुर थाने के धरहरा खुर्द गांव में लखन दास के घर में शुक्रवार को आयोजित शादी समारोह में नालंदा जिले के छबिलापुर थाने के गोररे गांव के रहनेवाले अर्जुन दास के बेटे महाराणा प्रताप दास की हत्या कर दी गयी. […]
विज्ञापन
आरोपित चचेरे भाई ने स्वीकारा अपराध, कहा कोई अफसोस नहीं
फतेहपुर : गया जिले के फतेहपुर थाने के धरहरा खुर्द गांव में लखन दास के घर में शुक्रवार को आयोजित शादी समारोह में नालंदा जिले के छबिलापुर थाने के गोररे गांव के रहनेवाले अर्जुन दास के बेटे महाराणा प्रताप दास की हत्या कर दी गयी.
फतेहपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में उसके चचेरे भाई प्रेमन दास को गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल खंती भी जब्त की है. मामले को लेकर पुलिस ने गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के धुरियांवा निवासी लखन दास के बयान पर प्रेमन के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है.
थानाध्यक्ष लालमणि दूबे ने बताया कि प्रेमन ने खुद हत्या की बात स्वीकारी है. मामला प्रेमन की पत्नी से अवैध संबंध से जुड़ा है. मामले की छानबीन की जा रही है. आरोप है कि प्रेमन ने खंती से महाराणा प्रताप पर उस समय हमला कर दिया, जब वह जलमाशा में सो रहा था. महाराणा प्रताप की हत्या करने के बाद प्रेमन ने खुद अपने रिश्तेदारों को हत्या करने की जानकारी दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










