पठन-पाठन पर दिखने लगा आपसी खींचतान का असर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

प्राचार्य की कुरसी को लेकर काफी समय से चल रहा विवाद नामांकित छात्र-छात्राओं के क्लास आने की संख्या में देखी जा रही गिरावट बोधगया : बोधगया स्थित शाक्यमुनि कॉलेज में प्रबंधन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से चल रहा विवाद का असर यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर भी पड़ने लगा है. […]
विज्ञापन
प्राचार्य की कुरसी को लेकर काफी समय से चल रहा विवाद
नामांकित छात्र-छात्राओं के क्लास आने की संख्या में देखी जा रही गिरावट
बोधगया : बोधगया स्थित शाक्यमुनि कॉलेज में प्रबंधन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से चल रहा विवाद का असर यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर भी पड़ने लगा है. काॅलेज में प्राचार्य के साथ ही अन्य पदों पर कब्जा जमाने को लेकर विगत दो-तीन वर्षों से काॅलेज के शिक्षक कर्मचारी संघ व प्राचार्य के पद पर आसीन डॉ अरविंद कुमार तिवारी व अन्य के साथ चल रहे विवाद के कारण स्कूल में पठन-पाठन तो प्रभावित हो ही रही है, विद्यार्थियों की भी दिलचस्पी कॉलेज आने के प्रति घटते जा रही है. कॉलेज के एक शिक्षक की माने तो, यहां चल रहे उठा-पटक व दो पक्षों के विवाद के कारण क्लास करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में भी काफी कमी देखी जा रही है. इसके कारण छात्र-छात्राओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है.
आये दिन कॉलेज में हो-हंगामे के कारण स्टूडेंट्स भी अब यहां आने से कतराने लगे हैं. खास कर छात्राओं की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है. हालांकि, कॉलेज में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी नहीं है व अपेक्षाकृत आसपास के अन्य कॉलेजों से कम भी नहीं है, पर नियमित क्लास करने वालों की संख्या में निरंतर गिरावट देखी जा रही है.
कॉलेज के दो पक्षों की खींचतान को समाप्त करने के लिए यहां तक की राजभवन व जिला प्रशासन को भी दखल देना पड़ा व पिछले दिनों बोधगया के सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में प्राचार्य डॉ अरविंद तिवारी को प्राचार्य की कुरसी पर आसीन कराया गया. अब देखना है कि बोधगया क्षेत्र में एकमात्र कॉलेज में शिक्षा के प्रति काॅलेज के प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी कितना गंभीरता से काम करते हैं व बोधगया क्षेत्र के स्टूडेंट्स की भविष्य के प्रति कितना जिम्मेवार बनते हैं.
कॉलेज में चल रही खींचतान की चर्चा अब बोधगया में आम तौर पर भी होने लगी है व इससे काॅलेज की छवि भी धूमिल हो रही है. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बोधगया मठ द्वारा कॉलेज के लिए उपलब्ध कई एकड़ जमीन पर कब्जा करने को लेकर भी दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई में यहां नामांकित स्टूडेंट्स का भविष्य खराब हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










