नाबालिग को बालिग बता कर लाभ लेने की मची होड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

परेशान हो रहे हैं कन्या विवाह मामलों में मदद करनेवाले लोग गया : आर्थिक रूप से निर्धन परिवार से आनेवाली युवतियों के विवाह में सहयोग करने को तत्पर गैरसरकारी संस्था कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी से लाभ लेने को लेकर लोगों में होड़ मची है. आलम यह है कि लाभ लेने के चक्कर में परिजनों […]
विज्ञापन
परेशान हो रहे हैं कन्या विवाह मामलों में मदद करनेवाले लोग
गया : आर्थिक रूप से निर्धन परिवार से आनेवाली युवतियों के विवाह में सहयोग करने को तत्पर गैरसरकारी संस्था कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी से लाभ लेने को लेकर लोगों में होड़ मची है.
आलम यह है कि लाभ लेने के चक्कर में परिजनों द्वारा युवती के उम्र से संबंधित फर्जी दस्तावेज कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के कार्यालय में जमा कर रहे हैं. इन फर्जी दस्तावेजों को लेकर सोसायटी से जुड़ा प्रबंधन काफी परेशान है. युवतियों के परिजन उनकी उम्र से संबंधित फर्जी दस्तावेज के आधार पर सोसायटी से मिलनेवाले लाभ लेने के चक्कर में लगे हैं.
कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव विकास कुमार मालाकार ने बताया कि 18 वर्ष उम्र पूरी करनेवाली युवतियों को सोसायटी से लाभ मिलता है. लेकिन, परिजनों द्वारा युवतियों की उम्र से संबंधित फर्जी प्रमाणपत्र पेश किया जा रहा है. सोसायटी से जुड़े निरीक्षकों के द्वारा जांच में ऐसी बातें सामने आयी हैं. अब समस्या आ रही है कि जिस युवती की उम्र अभी 18 वर्ष नहीं हुई है, उनके परिजन उसकी उम्र से संबंधित फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर रहे हैं. ऐसे प्रमाणपत्र मुखिया, नगर निगम या किसी स्कूल से बनवा लिये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










