बागेश्वरी के पास से चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Published at :04 May 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
बागेश्वरी के पास से चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

गया : गया जंकशन स्थित बागेश्वरी गुमटी के पास से मंगलवार की रात ट्रेन में मोबाइल व अटैची चोरी करते आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी का परशुराम चौधरी बताया जाता है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि […]

विज्ञापन
गया : गया जंकशन स्थित बागेश्वरी गुमटी के पास से मंगलवार की रात ट्रेन में मोबाइल व अटैची चोरी करते आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी का परशुराम चौधरी बताया जाता है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को पटना-गया पैसेंजर ट्रेन से एक चोर को पकड़ा गया था. उस समय परशुराम चौधरी भागने में सफल रहा था.
उसने ट्रेन में चोरी करने के लिए एक टीम तैयार की है. इसका लीडर परशुराम ही है. युवक ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने का प्रयास कर रहा था. जैसे ही ट्रेन बागेश्वरी गुमटी पहुंची समान लेकर भागने का प्रयास किया. इसी बीच यात्रियों ने उसे पकड़ कर हल्ला करना शुरू कर दिया. जीअारपी के जवानों ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन