दिन के उजाले में ट्रेनों से कोयले की चोरी

Published at :03 May 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
दिन के उजाले में ट्रेनों से कोयले की चोरी

मानपुर : गया-धनबाद रेल खंड पर मालगाड़ी से रात में कोयला चोरी होना तो आम बात थी, लेकिन अब कोयला चोरी करने व कोयला चोरी करानेवाले माफियाओं का हौसला इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े ट्रेन से कोयला चुराने लगे हैं. इससे एक तरफ सरकार को लाखों का नुकसान हो रहा है, तो दूसरी तरफ […]

विज्ञापन
मानपुर : गया-धनबाद रेल खंड पर मालगाड़ी से रात में कोयला चोरी होना तो आम बात थी, लेकिन अब कोयला चोरी करने व कोयला चोरी करानेवाले माफियाओं का हौसला इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े ट्रेन से कोयला चुराने लगे हैं.
इससे एक तरफ सरकार को लाखों का नुकसान हो रहा है, तो दूसरी तरफ कोयला चोरी करनेवाले माफिया मालामाल हो रहे हैं. कोयला चोरी कर धंधेबाज बाजार के अंदर कल कारखाने चलानेवालों को चोरी का कोयला सप्लाइ करते हैं. चोर भी बाजार मूल्य से कम दाम पर माल बेच देते हैं.
सूत्रों की मानें, तो इस धंधे को कई सफेदपोश लोग संरक्षण दे रहे हैं. बताया जाता है कि कोयले की चोरी मुख्य रूप से बंधुआ रेलवे स्टेशन, रसलपुर गुमटी, मानपुर स्टेशन गोलाई, शहीद इश्वर चौधरी हॉल्ट पर होती है. जानकारी अनुसार कोयला चोरी कराने में रेल प्रशासन के अलावा स्थानीय प्रशासन का भी संरक्षण प्राप्त रहता है. इस संबंध में मानपुर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि सीमित संसाधन के बल पर अच्छा काम किया जा रहा है. ड्यूटी में कोई लापरवाही नहीं है. लेकिन, रेंज अधिक रहने के कारण थोड़ी परेशानी होती है. मामला सामने आया है, तो चोरों पर नजर रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन