बिहार : गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 3 सदस्य गिरफ्तार

Published at :02 May 2017 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 3 सदस्य गिरफ्तार

गया : बिहार के गया जिला के लुटुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सीआरपीएफ के 169वीं बटालियन के सहायक कमांडेंड अविनाश कुमार ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लुटुआ थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान कल गिरफ्तार किए गए […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिला के लुटुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सीआरपीएफ के 169वीं बटालियन के सहायक कमांडेंड अविनाश कुमार ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लुटुआ थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान कल गिरफ्तार किए गए माओवादियों के नाम विशेश्वर भारती, अशोक और छोटू भारती हैं.

छह हथियार सप्लायर गिरफ्तार

अविनाश कुमार ने बताया कि इन माओवादियों के पास से विभिन्न हथियार के पांच कारतूस, नक्सली साहित्य और विस्फोट में इस्तेमाल किए जाने वाले तार जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों से उनकी नक्सली वारदातों में संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन