सोन्ही जमजोर जंगलों से छह किलो का सिलिंडर बम बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

बाराचट्टी. नक्सलियों द्वारा सोन्ही जमजोर जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाये जाने की मंशा से लगाये गये गये छह किलो के एक सिलिंडर बम को एसएसबी की टीम ने खोज निकाला है. छानबीन के बाद टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया. जानकारी के मुताबिक, एसएसबी की टीम को सूचना मिली थी कि सोन्ही जमजोर […]
विज्ञापन
बाराचट्टी. नक्सलियों द्वारा सोन्ही जमजोर जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाये जाने की मंशा से लगाये गये गये छह किलो के एक सिलिंडर बम को एसएसबी की टीम ने खोज निकाला है. छानबीन के बाद टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, एसएसबी की टीम को सूचना मिली थी कि सोन्ही जमजोर के जंगलों में विगत कुछ दिनों से नक्सली गतिविधियां बढ़ गयी हैं. इस पर एसएसबी की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान जवानों को सिलिंडर बम मिला. बम मिलने की सूचना ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने अपनी यूनिट के बम निरोधक दस्ते को दी. दस्ते ने बम को निष्क्रिय किया. एसएसबी के सहायक कमांडेंट राजेंद्र कुमार की देखरेख में निकली सुरक्षाबलों की टीम ने समय रहते बम की खोज कर ली. इससे एक बड़ी घटना टल गयी. गौरतलब है कि पतलुका पंचायत का सोन्ही जमजोर नक्सलग्रस्त इलाकों में शुमार है. वहां नक्सली गतिविधियां चरम पर रहती हैं. इस इलाके में दो वर्ष पहले मुठभेड़ में एक महिला नक्सली भी मारी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










