लहेरियाटोला में महिला ने लगायी फांसी, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Apr 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

मृतका के पिता ने उसके सास, ससुर व पति के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा गया : कोतवाली थाना क्षेत्र के लहेरियाटोला में रहनेवाले सूरज कुमार केसरी की पत्नी नीलू ने बंद कमरे में गले में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. हालांकि, नीलू के पिता ने कोतवाली थाने में ससुरालवालों के विरुद्ध दहेज […]
विज्ञापन
मृतका के पिता ने उसके सास, ससुर व पति के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
गया : कोतवाली थाना क्षेत्र के लहेरियाटोला में रहनेवाले सूरज कुमार केसरी की पत्नी नीलू ने बंद कमरे में गले में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. हालांकि, नीलू के पिता ने कोतवाली थाने में ससुरालवालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व गला दबा कर हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह किसी बात से खफा होकर नीलू ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया. दोपहर को करीब एक बजे उसका पति सूरज घर आया, तो उसने कमरे का दरवाजा बंद देख खुलवाया पर नहीं खुला. काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा तोड़ते ही नीलू की बॉडी पंखे से झूलते नजर आयी. आनन-फानन में घरवालों ने उसे जेपीएन हॉस्पिटल ले गये, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. इस बीच घटना की सूचना पुलिस को भी मिली. मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. जांच में पता चला है कि कुछ घरेलू विवाद भी चल रहा था. इधर, देर शाम नीलू के पिता ने उसके ससुर, सास व पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










