लिखित आश्वासन पर खत्म की गयी हड़ताल

Published at :22 Apr 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
लिखित आश्वासन पर खत्म की गयी हड़ताल

गया : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में सत्र 2013-17 व 2014-18 में बीएड की पढ़ाई की मान्यता को लेकर विगत मंगलवार से सीयूएसबी कैंपस में जारी विद्यार्थियों की भूख हड़ताल शुक्रवार की देर रात खत्म हो गयी. सीयूएसबी की रजिस्ट्रार डॉ गायत्री विश्वनाथ पाटिल के लिखित आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने हड़ताल समाप्त […]

विज्ञापन
गया : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में सत्र 2013-17 व 2014-18 में बीएड की पढ़ाई की मान्यता को लेकर विगत मंगलवार से सीयूएसबी कैंपस में जारी विद्यार्थियों की भूख हड़ताल शुक्रवार की देर रात खत्म हो गयी. सीयूएसबी की रजिस्ट्रार डॉ गायत्री विश्वनाथ पाटिल के लिखित आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. हालांकि, विद्यार्थियों को मनाने का दौर शुक्रवार को पूरे दिन चलता रहा.

सीयूएसबी की रजिस्ट्रार डॉ गायत्री विश्वनाथ पाटिल पटना से गया पहुंचीं व अनशन पर बैठे विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से तीन राउंड में बातचीत की. वार्ता का दौरा दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ और शाम तक चला. इस दौरान मगध मेडिकल इंस्पेक्टर लाल बिहारी पासवान, बीडीओ संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कानों पर जूं तक नहीं रेंगा. विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार के सामने चार बिंदुओं पर बातचीत की.

पहली मांग में कहा गया कि वह पत्र दिखाया जाये, जिसे यह स्पष्ट हो कि बीएड की मान्यता लेने से संबंधित कार्रवाई की जा रही हो. दूसरी मांग है कि सीयूएसबी कैंपस में की जा रही भूख हड़ताल की सूचना मानव संसाधन विभाग को भेजी गयी है या नहीं? अगर भेजी गयी है, तो उसकी एक कॉपी उपलब्ध करायी जाये. तीसरी मांग है कि कुलपति डॉ हरीष चंद्र राठौर ने अपने स्तर से अबतक क्या कार्रवाई की हैं? इन तीनों मांगों पर रजिस्ट्रार ने बारी-बारी से विद्यार्थियों को पूरी जानकारी दी और बताया कि 31 जुलाई तक हर हाल में बीएड की मान्यता सीयूएसबी को मिल जायेगी. इस जवाब पर विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार से सवाल किया कि अगर 31 जुलाई तक बीएड की मान्यता नहीं मिली, तो इसके आगे की कार्रवाई को लेकर सीयूएसबी ने क्या एक्शन प्लान बनाया है. रजिस्ट्रार ने उन्हें जवाब दिया कि 31 जुलाई तक मान्यता मिल जायेगी, फिर एक्शन प्लान की आवश्यकता कहां आयेगी, लेकिन विद्यार्थी एक्शन प्लान को लेकर अड़ गये और तीन राउंड में हुई वार्ता विफल हो गयी.

रात में आयुक्त के आवास पहुंचे रजिस्ट्रार, प्रोक्टर व स्टूडेंट्स
शुक्रवार की देर शाम तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं होने की जानकारी मिलते ही मगध आयुक्त लियांन कुंगा ने सीयूएसबी की रजिस्ट्रार डॉ गायत्री विश्वनाथ पाटिल, प्रोक्टर डॉ कौशल किशोर, शिक्षा विभा की डीन रेखा अग्रवाल सहित विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया. आयुक्त ने उक्त सभी के साथ काफी देर तक बातचीत की और विद्यार्थियों से अनशन समाप्त करने की अपील की. आयुक्त से बातचीत के बाद शुक्रवार की रात सभी लोग सीयूएसबी पहुंचे और पुन: विद्यार्थियों को मनाने की प्रकिया शुरू हुई. रजिस्ट्रार अपने स्तर से लिखित आश्वासन देने को तैयार हुईं, तब अनशन पर बैठे विद्यार्थी भी कुछ शांत हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन