डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेगी खेती व मंडी की जानकारी

Published at :22 Apr 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेगी खेती व मंडी की जानकारी

गया: इंडियन को-ऑपरेटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म नाम का एक वेबसाइट लांच कर रही है. इसके जरिये देश की सभी सहकारी समितियां व उसके सदस्यों को जोड़ा जायेगा. इस वेबसाइट की मदद से सभी सदस्यों को सभी प्रकार के कृषि व उससे जुड़ी हुई जानकारी और बाजार मंडी में भाव की सही जानकारी आसानी से मिल सकेगी. […]

विज्ञापन
गया: इंडियन को-ऑपरेटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म नाम का एक वेबसाइट लांच कर रही है. इसके जरिये देश की सभी सहकारी समितियां व उसके सदस्यों को जोड़ा जायेगा. इस वेबसाइट की मदद से सभी सदस्यों को सभी प्रकार के कृषि व उससे जुड़ी हुई जानकारी और बाजार मंडी में भाव की सही जानकारी आसानी से मिल सकेगी. यह बातें इफको के प्रबंध निदेशक (दिल्ली) उदय शंकर अवस्थी ने इंडियन फॉर्मस को-ऑपरेटिव लिमिटेड के तत्वावधान में गया कॉलेज के एकता भवन सभागार में इफको के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर आयोजित किसान व सहकार सम्मेलन में कहीं.
उन्होंने कहा कि इफ्को के स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो गये हैं. शुरुआत में इसके साथ मात्र 57 समितियां ही जुड़ी थीं. अब 36000 सहकारी समितियां इफको से जुड़ गयी हैं. उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह देश के कुल 125 स्थानों में मनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि समय के साथ इफको ने किसानों के हितों में काम करते हुए अपने क्षेत्र का दायरा भी बढ़ाया है. फिलहाल इफको फर्टीलाइजर, कीटनाशक, सीड, बीमा का भी काम कर रहा है. इ-बाजार भी स्थापना की गयी है. इस मौके पर प्रबंध निदेशक अवस्थी ने सहकारी समितियों के अध्यक्षों से भी व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की. वरिष्ठ महाप्रबंधक योगेंद्र कुमार (दिल्ली) ने इफको परिचय व नये उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया. इस माैके पर इफको के सह संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने उत्पादों के बारे में बताया. इस मौके पर इफको के निदेशक प्रेमचंद मुंशी ने भी समारोह को संबोधित किया. कार्यक्रम के तहत सहकारी बंधु व कृषकों का सम्मान व प्रशस्ति पत्र भी भेंट किये गये. समारोह में मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरे राम राय, वाइपी सिंह, सोमेश्वर सिंह, डॉ रमेश कुमार, दिलीप कुमार, अभिजीत कुमार, रामचंद्र सिंह, अजय सिंह, विनय कुमार सिंह मौजूद थे. इनके अलावा मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव के चेयरमैन उमेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा व किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे राकेश कुमार सोलंकी, ओम प्रकाश निराला, सुनील कुमार, विनय कुमार सिंह, उमा सिंह, उपेंद्र सिंह, दीपक सिंह, श्रवण कुमार, राकेश कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी हुई प्रस्तुति: समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये. कलाकारों ने इफको के टाइल सांग व गणेश वंदना, राष्ट्रगान के अलावा कृषि पर आधारित नृत्य व गीत प्रस्तुत कर जम कर वाहवाही लूटी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन