शिक्षकों की हड़ताल को कुछ संघों ने दिया समर्थन, तो कुछ ने मुंह मोड़ा

खिजरसराय: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई (नीमचक बथानी) की एक बैठक प्रखंड संसाधन केंद्र में हुई. इसमें राज्य संघ के आह्वान पर घूम-घूम कर विद्यालय बंद कराने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में समान काम के लिए समान वेतन के लिए पूर्ण तालाबंदी और अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया. मौके […]
बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि शिक्षक संघ के आह्वान पर 20 अप्रैल से प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इस बात की जानकारी आमस बीडीओ शंभु चौधरी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र राम को भी लिखित रूप में दी जा चुकी है. कोंच प्रतिनिधि के अनुसार,प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को नियोजित शिक्षक संघ की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार व शौकत अली ने की. बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जब तक राज्य स्तर पर महासंघ का गठन नहीं होता है तब तक नियोजित शिक्षक संघ हड़ताल में शामिल नहीं होगा. वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को संकुल समन्वयकों की साप्ताहिक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इकबाल अहमद ने की. बैठक में समारोह आयोजित कर अभिभावकों के समक्ष बच्चों के प्रगति पत्र वितरण का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










