चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गंवायी जान

Published at :19 Apr 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गंवायी जान

गया : गया जंकशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर गया-पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवादा के सोहगना गांव के रहनेवाले बच्चू दास के 35 वर्षीय बेटे सुरेंद्र दास के रूप में पहचान हुई. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि युवक […]

विज्ञापन

गया : गया जंकशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर गया-पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवादा के सोहगना गांव के रहनेवाले बच्चू दास के 35 वर्षीय बेटे सुरेंद्र दास के रूप में पहचान हुई. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से उतरने की काेशिश कर रहा था व अचानक पैर पिछल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया. यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया. इसके बाद मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन