ट्रेनों में छापेमारी, दो चोर पकड़ाये

Published at :19 Apr 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों में छापेमारी, दो चोर पकड़ाये

गया : जीआरपी ने दो ट्रेनों में छापेमारी कर दो मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गया-पटना पैसेंजर ट्रेन से मखदुमपुर के रहनेवाले अभिजीत बाबू को गिरफ्तार किया गया. वहीं, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की जनरल बोगी से कोतवाली थाना क्षेत्र के बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया. ये दोनों युवक […]

विज्ञापन

गया : जीआरपी ने दो ट्रेनों में छापेमारी कर दो मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गया-पटना पैसेंजर ट्रेन से मखदुमपुर के रहनेवाले अभिजीत बाबू को गिरफ्तार किया गया. वहीं, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की जनरल बोगी से कोतवाली थाना क्षेत्र के बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया.

ये दोनों युवक ट्रेनों में मोबाइल चोरी करते पकड़े गये. रेल डीएसपी के निर्देश पर जीआरपी द्वारा ट्रेनों में अपराधियों को पकड़ने का अभियान गया जंकशन पर चलाया जा रहा है. इस दौरान दो युवकों को जीआरपी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है. गौरतलब है कि जीआरपी ने पिछले दो हफ्तों में ट्रेनों में अभियान चला कर छह मोबाइल चोरों व पॉकेटमारों को पकड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन