चोरी की बाइक समेत पेट्रोल पंप लुटेरा धराया

Published at :19 Apr 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक समेत पेट्रोल पंप लुटेरा धराया

गया : सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी के वाहन समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपित की पहचान छोटकी नवादा के रहनेवाले चंदन कुमार के रूप में हुई है. इंस्पेक्टर हरि ओझा ने बताया कि पुलिस द्वारा कचहरी रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक युवक […]

विज्ञापन

गया : सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी के वाहन समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपित की पहचान छोटकी नवादा के रहनेवाले चंदन कुमार के रूप में हुई है. इंस्पेक्टर हरि ओझा ने बताया कि पुलिस द्वारा कचहरी रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक युवक चेकिंग टीम के हत्थे चढ़ा. उससे मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगे. इस पर वह वाहन छोड़ कर भागने लगा. पर, पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. उससे पूछताछ की गयी,

तो बताया कि बाइक चोरी की है. इसकी वजह से वह बाइक छोड़ कर भागने की कोशिश कर रहा था. साथ ही उसने चाकंद स्थित भगवती पेट्रोल पंप लूटकांड में भी अपनी संलिप्तता कबूल की. यह घटना विगत जनवरी में हुई थी और करीब दो लाख रुपये लूट लिये थे. इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक से पूछताछ कर बाइक से संबंधित जानकारी जुटायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन