विज्ञान विषयों में शिक्षक नहीं

Published at :12 Apr 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान विषयों में शिक्षक नहीं

आरबीआर इंटर विद्यालय में इंटर विज्ञान की पढ़ाई भगवान भरोसे रफीगंज : रानी ब्रजराज इंटर विद्यालय रफीगंज में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है. छात्र राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, पूजा कुमारी ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई नहीं होने के कारण ट्यूशन या कोचिंग का सहारा लेना […]

विज्ञापन
आरबीआर इंटर विद्यालय में इंटर विज्ञान की पढ़ाई भगवान भरोसे
रफीगंज : रानी ब्रजराज इंटर विद्यालय रफीगंज में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है. छात्र राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, पूजा कुमारी ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई नहीं होने के कारण ट्यूशन या कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है. इंटर की पढ़ाई के लिए मात्र सात ही शिक्षक पदस्थापित हैं. इसमें गणित, अंगरेजी, फीजिक्स, केमिस्ट्री के शिक्षक की पदस्थापना आज तक नहीं हुई. इसके कारण इस विषय की पढ़ाई ही नहीं होती. लगभग 200 छात्र-छात्राओं का नामांकन इस विद्यालय में है. भवन, लाइब्रेरी की व्यवस्था सुदृढ़ है, लेकिन लाइब्रेरी में पाठ्यपुस्तक के स्थान पर पुरानी मैगजीन व कहानी की किताबें भरी हुई हैं.
पाठ्यपुस्तक नहीं रहने के कारण विद्यार्थियों को लाइब्रेरी से किताबें उपलब्ध नहीं करायी जाती. विद्यार्थियों को बाजार से मोटी रकम खर्च कर किताबें खरीदनी पड़ती है. प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है, लेकिन हाइस्कूल के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई करा ली जाती है. लाइब्रेरी में कई वर्षों से पाठ्यक्रम की पुस्तकों की खरीद नहीं हुई और न ही सरकार द्वारा पुस्तकें उपलब्ध करायी गयीं. इसके कारण विद्यार्थियों को हम किताब नहीं दे पाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन