रामपुर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े दो झपटमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

गया : रामपुर थाना पुलिस के पैंथर ने मोबाइल झपट कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोच लिया. इनके पास से पुलिस ने झपटे गये मोबाइल को बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि डेल्हा निवासी मदन मांझी मिर्जा गालिब कॉलेज […]
विज्ञापन
गया : रामपुर थाना पुलिस के पैंथर ने मोबाइल झपट कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोच लिया. इनके पास से पुलिस ने झपटे गये मोबाइल को बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि डेल्हा निवासी मदन मांझी मिर्जा गालिब कॉलेज होते हुए बाजार को जा रहे थे. रास्ते में वह फोन पर बात कर रहे थे. एसपी सिटी के आवास के नजदीक बाइक पर सवार दो झपटमारों ने उनका मोबाइल छिन लिया. मदन मांझी ने शोर मचाया. इसी बीच इलाके में गश्त कर रहे पैंथर के जवान ने बाइक सवार झपटमारों का पीछा करना शुरू कर दिया.
पैंथर के जवान ने बाइक से भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया. पकड़े गये बदमाश की निशानदेही पर पैंथर ने उसके साथी को भी छीने गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये बदमाशों ने एक ने अपनी पहचान न्यू अलीगंज निवासी फिरोज व दूसरे ने गेवाल बिगहा निवासी मोहम्मद रिपु के रूप में बतायी है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ जारी है. साथ ही, छानबीन भी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










