फोन करा युवक को बुलाया फिर गला घोंट जिंदा जलाया

गया: करीब तीन फुट रास्ते को लेकर उपजे विवाद में विष्णुपद थाने के मलिया मुहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार नामक एक युवक की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. पता चला है कि रविवार की रात युवक को उसके किसी जानकार के माध्यम से फोन करवा कर बुलाया और मौका देख उसका गला घोंट दिया. […]
साथ ही, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक प्रावधान के तहत श्रम विभाग की ओर से एक लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया गया. परिजनों ने मृतक के चाचा शंभुलाल व चचेरे भाई चंदन कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर दोपहर बाद परिजनों को सौंप दिया. आरोपित चाचा व उनका परिवार घर छोड़ कर फरार हो गया है. घर में ताला लटका हुआ है. मृतक के घरवालों का कहना है कि छह माह पहले तक धर्मेंद्र गाड़ी चलाता था. वह शादीशुदा था और उसे करीब पांच साल का एक बेटा है. विगत छह माह से घुघरीटांड़ बाइपास पर वह चाउमीन की दुकान चला रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










