संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयोग जरूरी : धनराज

Published at :08 Apr 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयोग जरूरी : धनराज

गया: जीबी राेड स्थित आनंदी माई मंदिर के समीप उत्सव हाेटल में शुक्रवार काे भाजपा के नव मनाेनीत जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा का अभिनंदन गया नागरिक मंच के बैनर तले किया गया. इस माैके पर नये जिलाध्यक्ष काे माला पहना अंग वस्त्र भेंट किया गया. माैजूद लाेगाें ने कहा कि ऐसी आशा है कि माैजूदा परिस्थितियाें […]

विज्ञापन
गया: जीबी राेड स्थित आनंदी माई मंदिर के समीप उत्सव हाेटल में शुक्रवार काे भाजपा के नव मनाेनीत जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा का अभिनंदन गया नागरिक मंच के बैनर तले किया गया. इस माैके पर नये जिलाध्यक्ष काे माला पहना अंग वस्त्र भेंट किया गया. माैजूद लाेगाें ने कहा कि ऐसी आशा है कि माैजूदा परिस्थितियाें में श्री शर्मा संगठन काे मजबूती प्रदान करेंगे. प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी याेजनाआें काे आम लाेगाें तक पहुंचायेंगे. श्री शर्मा दाे बार भाजपा के इमामगंज मंडल अध्यक्ष व दाे बार जिला उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं.
उन्हें नेतृत्व का अनुभव है. नये जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि जिस आशा के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है, उस पर वह खरा उतरने की काेशिश करेंगे. पार्टी की मजबूती के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ काे मानकर काम करेंगे. उन्हाेंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयाेग आवश्यक है.

जिले की समस्याआें व उसके समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे. उन्हाेंने कहा कि बुजुर्ग व वरिष्ठ कार्यकर्ताआें का सम्मान व नवयुवकाें काे पार्टी से जाेड़ना लक्ष्य रहेगा. अभिनंदन समाराेह की अध्यक्षता बलिराम शर्मा ने की. संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी कृष्ण माेहन शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य क्षितिज माेहन सिंह, दिनेश शर्मा, सरयू ठाकुर, कंचन कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार, डॉ अनुज कुमार, श्रीकांत शरण, गजेंद्र दास, राजेंद्र राम, संताेष ठाकुर, दीपक पांडेय, मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, गाेपाल यादव, पप्पु अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह आदि माैजूद थे.

मंडल अध्यक्षाें के साथ की बैठक: अभिनंदन समाराेह के बाद जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के मंडल अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में हरेक मंडलाें के ग्रामीण इलाकाें में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा छह से 14 अप्रैल तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्राें में सहभाेज के साथ प्रधानमंत्री द्वारा गरीबाें के हित में चलाये जा रहे कार्यक्रमाें की जानकारी दें. मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियाें काे बताने का भी निर्णय लिया गया. मंडलाें में संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारी व मंडल कार्यसमिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में गाेपाल यादव, अनंत कुमार, वीरेंद्र राउत, नरेंद्र सिंह दांगी, रंजीत बरहपुरिया, गाैतम प्रजापति, राहुल चंद्रवंशी, वेंकटेश शर्मा, संताेष कुमार, रमेश कुमार, उपेंद्र पाठक, सत्येंद्र पटेल, हेमराज वर्मा, मंटू साव आदि माैजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन