मालखाने में रखी शराब की गंध से परेशान हुए पुलिसवाले

Published at :05 Apr 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
मालखाने में रखी शराब की गंध से परेशान हुए पुलिसवाले

एक साल के अंदर रोशनगंज में 41 व बांकेबाजार में 52 लोग हुए गिरफ्तार बांकेबाजार : शराबबंदी के एक साल पूरा होने के बाद रोशनगंज थाने में तीन दर्जन से अधिक शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी व करीब पांच सौ लीटर महुआ शराब बरामद किया जा चुका है. बांकेबाजार थाने में शराब से संबंधित 33 […]

विज्ञापन

एक साल के अंदर रोशनगंज में 41 व बांकेबाजार में 52 लोग हुए गिरफ्तार

बांकेबाजार : शराबबंदी के एक साल पूरा होने के बाद रोशनगंज थाने में तीन दर्जन से अधिक शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी व करीब पांच सौ लीटर महुआ शराब बरामद किया जा चुका है. बांकेबाजार थाने में शराब से संबंधित 33 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 52 लोगों को गिरफ्तारी हुई व 270 लीटर महुआ शराब व अंगरेजी शराब, 65 किलो महुआ फूल बरामद किया गया. शराब को नष्ट नहीं करने के आदेश के अभाव में जब्त किया गया शराब थाने में ही रखा हुआ है. इन दोनों थानों में शराब की गंध से पूरा परिसर महक रहा है. इससे पुलिसवाले परेशान हैं. रोशनगंज थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि एक साल में
41 शराब के धंधेबाज व शराबियों को गिरफ्तार किया गया. 483 लीटर महुआ शराब, एक क्विंटल महुआ फूल, पांच दोपहिया वाहन भी जब्त किये गये. इसमें 16 लीटर पाउच व साढ़े चार लीटर अंगरेजी शराब बरामद किया गया. इसमें 27 मामले भी दर्ज किये गये. इसी प्रकार बांकेबाजार थाने में शराब से संबंधित 33 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि 270 लीटर महुआ शराब, अंगरेजी शराब, 65 किलो महुआ फुला व धंधेबाजो द्वारा शराब ढोने के उपयोग में लाये जाने वाले तीन बाइकें भी जब्त किये गये. उन्होंने बताया कि शराब की विनष्टीकरण के आदेश के अभाव में सारा शराब थाना में ही रखा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन