वन विभाग से ग्रामीणों को मिला मुआवजा

Published at :05 Apr 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग से ग्रामीणों को मिला मुआवजा

भालू के हमले में घायल हुए थे 16 लोग कुर्किहार में जनवरी 2017 की थी घटना वजीरगंज : कुर्किहार में भालू के हमले में घायल 16 ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से मंगलवार को गांव में शिविर लगा कर मुआवजे की राशि बांटी गयी. शिविर पंचायत के मुखिया भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित […]

विज्ञापन

भालू के हमले में घायल हुए थे 16 लोग

कुर्किहार में जनवरी 2017 की थी घटना
वजीरगंज : कुर्किहार में भालू के हमले में घायल 16 ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से मंगलवार को गांव में शिविर लगा कर मुआवजे की राशि बांटी गयी. शिविर पंचायत के मुखिया भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. वन पदाधिकारी ने बताया कि सरकारी नियमानुसार गंभीर रूप से घायल दो ग्रामीण किसान राजो यादव व राजेंद्र सिंह को 72 हजार रुपये का चेक, आंशिक रूप से घायल अन्य 14 लोगों को 12-12 हजार रुपये का चेक दिया गया.
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को मुआवजे के लिए चयन पंचायत के मुखिया, वन विभाग के स्थानीय पदाधिकारी की अनुशंसा व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर किया गया है. गौरतलब है कि नौ जनवरी 2017 को किसी जंगल से भटक कर एक भालू कुर्किहार गांव में घूस आया था. गांव में कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था. घायलों की संख्या 16 पहुंच गयी थी. वन कर्मियों के भालू को पकड़ने के प्रयास के बाद भी नहीं पकड़ा जा सका. गांववालों ने डंडे से पीट कर भालू को मौत के घाट उतार दिया था. जिला वन पदाधिकारी ने बताया कि एक हाथी के उत्पात से फतेहपुर, शेरघाटी व गुरारू प्रखंड के गावों में हुई घरों की क्षतिपूर्ति के लिए भी पीड़ित प्रत्येक परिवार को 12-12 हजार रुपये सहायता राशि दी गयी है. शिविर में वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी अरविंद कुमार, वनपाल धनेश्वरनंद, वनरक्षी हिमांशु कुमार व लोकेश कुमार व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन