''राज्य सरकार की नीतियां जनविरोधी''

Published at :05 Apr 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
''राज्य सरकार की नीतियां जनविरोधी''

टिकारी : मां तारा देवी मंदिर केसपा में मंगलवार की देर शाम पहुंचे विधानसभा में विपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार ने बिहार सरकार की नीतियों पर जम कर प्रहार किया. उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता परेशान है, लेकिन राज्य सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं […]

विज्ञापन

टिकारी : मां तारा देवी मंदिर केसपा में मंगलवार की देर शाम पहुंचे विधानसभा में विपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार ने बिहार सरकार की नीतियों पर जम कर प्रहार किया. उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता परेशान है, लेकिन राज्य सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है.

उन्होंने बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी पर कहा कि सरकार ट्रांसमिशन व सप्लाइ में हो रहे 40% बिजली बरबादी पर ध्यान न देकर गरीब जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा रही है. डाॅ कुमार ने कहा कि होमगार्ड के जवान नियोजित शिक्षिकाएं,आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांग जायज है और उनको उनका हक मिलना ही चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन