मगध मेडिकल में आइसीयू के विस्तार की तैयारी

गया : जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेइ) व एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एइएस) से पीड़ित बच्चों को और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर गुरुवार को मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में अधीक्षक डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा ने शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों के साथ बैठक की. अधीक्षक ने बताया कि […]
अधीक्षक ने बताया कि विभाग के सभी पदाधिकारियों को कहा गया है कि बेहतर चिकित्सा देने जो भी कमी है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाय. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में दस बेड के एक आइसीयू का प्रस्ताव था, लेकिन अभी उसमें कुछ होता दिख नहीं रहा है, ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा ही एक कोशिश की जा रही है.
अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जो आइसीयू है, उससे सटा हुआ एक दवा स्टोर है. इस दवा स्टोर को कैंपस में नये बने स्थान पर शिफ्ट कर दिया जायेगा. इसके बाद दवा स्टोर वाली जगह की दीवार को तोड़ कर आइसीयू का विस्तार किया जा सकेगा. इससे 8-10 बेड बढ़ जायेंगे. अधीक्षक ने कहा कि मॉनसून शुरू होने से पहले ही सारी व्यवस्था बेहतर कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










