इंट्री फ्री, अंदर जाकर देखें जलवायु परिवर्तन के असर

Published at :31 Mar 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
इंट्री फ्री, अंदर जाकर देखें जलवायु परिवर्तन के असर

गया: लोगों में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चली साइंस एक्सप्रेस गुरुवार को गया जंकशन के पिलग्रिम प्लेटफॉर्म पर पहुंची. यहां इसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किशोर कुमार ने किया. उन्होंने पूरे कोच में घूम कर जायजा लिया. डीआरएम ने बताया कि रेल, विज्ञान व प्रोद्योगिकी और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा संयुक्त […]

विज्ञापन

गया: लोगों में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चली साइंस एक्सप्रेस गुरुवार को गया जंकशन के पिलग्रिम प्लेटफॉर्म पर पहुंची. यहां इसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किशोर कुमार ने किया. उन्होंने पूरे कोच में घूम कर जायजा लिया. डीआरएम ने बताया कि रेल, विज्ञान व प्रोद्योगिकी और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से साइंस एक्सप्रेस चलायी जा रही है. उन्होंने बताया कि गया जंकशन पर साइंस एक्सप्रेस प्रदर्शनी 31 मार्च तक लगी रहेगी. साइंस एक्सप्रेस में 16 कोच लगाये गये हैं.

उन्होंने बताया कि साइंस एक्सप्रेस क्लाईमेट एक्शन स्पेशल प्रदर्शनी ट्रेन में सभी का प्रवेश नि:शुल्क है. भ्रमण के लिए ट्रेन सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक खुली रहेगी. इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य भारत में जलवायु परिवर्तन व उनसे जुड़े विषयों पर लोगों में व्यापक जागरूकता पैदा करना है. इसमें मुख्यत: स्कूलों व कालेजों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके शिक्षक भी जानकारी ले सकते है.

ट्रेनर ने दी बच्चों को जानकारी : हर कोच में मौजूद ट्रेनर बच्चों को जानकारी दे रहे हैं. ट्रेन के कोच एक में जलवायु परिवर्तन को समझें, कोच दो में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, कोच तीन व चार में जलवायु परिवर्तन में अनुकूलन, कोच पांच में अल्पीकरण-पृथ्वी के संतुलन को बनाये रखें, कोच छह में अल्पीकरण के लिए भारत के प्रयास, कोच सात में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन-समझौता वार्ता, कोच आठ में जलवायु परिवर्तन-सकारात्मक प्रयास, कोच नौ में जैव प्रौद्योगिकी द्वारा जैव संसाधन व प्राकृतिक संरक्षण, कोच 10 में जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग द्वारा नवप्रगति, कोच 11 में नवप्रवर्तन विज्ञान व प्रौद्योगिकी से संबंधित सूचनाएं प्रदर्शित की गयी हैं. इसी तरह कोच 12 में कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं के लिए किड्स जोन व कोच 13 में जॉय ऑफ साइंस प्रयोगशाला को प्रदर्शित किया गया है. इस प्रयोगशाला में छात्र विभिन्न प्रयोगों व गतिविधियों द्वारा एक रोचक ढंग से जैव-विविधता, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, विज्ञान व गणित की अवधारणाओं को समझ सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन