समीक्षा: पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, मनरेगा में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Published at :30 Mar 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
समीक्षा: पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, मनरेगा में गड़बड़ी का लगाया आरोप

कोंच: प्रखंड के किसान भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षा स्वास्थ्य, मनरेगा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजु देवी ने की. बैठक में चबुरा मुखिया अमित यादव, राम निवास वर्मा, पंचायत समिति राज किशोर प्रसाद, अखिलेश यादव जयंती यादव ने […]

विज्ञापन

कोंच: प्रखंड के किसान भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षा स्वास्थ्य, मनरेगा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजु देवी ने की. बैठक में चबुरा मुखिया अमित यादव, राम निवास वर्मा, पंचायत समिति राज किशोर प्रसाद, अखिलेश यादव जयंती यादव ने मनरेगा योजना में गड़बड़ी का मामला उठाया, तो केर पंचायत समिति सदस्य अखिलेश यादव ने प्रखंड के शिक्षा व्यवस्था पर शिक्षा पदाधिकारी को घेरते हुए मध्य विद्यालय दौलतपुर का मामला उठाया.

देखते ही देखते बैठक के कई सदस्य उनके समर्थन में आ गये. दक्षिणी की जिला पार्षद मधुबाला देवी ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के उदाहरण के तौर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार राही सह रिपोर्टर पर ही आरोप मढ़ते हुए कहा कि राही का रिपोर्टिंग के नाम पर हर दिन किसी न किसी बैठक में पदाधिकारी के समक्ष मौजूद रहना पदाधिकारी और व्यवस्था दोनों में खोट को दर्शाता है.

सदस्यों के आक्रोश को देख प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इसे प्रोसीडिंग में डाला, तब सदस्य शांत हुए. वहीं बैठक में द्वारा हर पंचायत में छह योजनाएं पारित की गयीं. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मंजु देवी, उपप्रमुख रेखा देवी, कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार शांडिल्य, मुखिया अमित यादव, शांति देवी, रामजीवन पासवान, रामनिवास वर्मा, शिवकुमार चौहान, शंभु राम, पंचायत समिति की प्रविला देवी, अखिलेश यादव, राजकिशोर प्रसाद, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन